{"_id":"64ca9bb7124c0e9b6403e964","slug":"your-installment-will-not-come-without-paying-ten-thousand-rupees-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-1842-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तुम्हारी किस्त बिना दस हजार रुपये दिए नहीं आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तुम्हारी किस्त बिना दस हजार रुपये दिए नहीं आएगी
Wed, 02 Aug 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
फिजोजाबाद। तुम्हारी किस्त बिना दस हजार रुपये दिए नहीं आएगी। चाहे कितनी बार आवेदन कर लेना। पैसे नहीं दोगे तब तक कोई किस्त नहीं आएगी। इस तरह की बात प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए आवेदन करने वाले आसफाबाद शांतिनगर निवासी अनिल कुमार से कही। वह विभाग के चक्कर लगाते-लगाते थक गया। बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर किस्त दिलाने की मांग की। आसफाबाद शांतिनगर निवासी अनिल कुमार मजदूरी का काम करके परिवार को पाल रहा है। किराए के मकान में रहता है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास बनाने के लिए आवेदन किया था। पीड़ित का कहना था कि एक वर्ष पूर्व रजिस्टर में बनी लिस्ट में नाम तो विभाग ने दिखा दिया था। पीड़ित का कहना है कि वह जब भी आवास योजना के कार्यालय दबरई जाता तो कल आने की बात कहकर टाल दिया जाता था।
दो माह पूर्व उसके मोबाइल पर अजय नाम के व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने पर सर्वे कराने को घर बुलाया तो बोला तुम्हारी किस्त बिना दस हजार रुपये दिए नहीं आएगी। आवास के लिए चाहे कितना भी आवेदन कर लो। कुछ होने वाला नहीं है। उसने इस संबंध में पांच जुलाई 2023 को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने दो अगस्त को दोबारा डीएम से शिकायत करके आवास की किस्त दिलाए जाने की मांग की है।