{"_id":"66d47b8d83b5b7f9c90025db","slug":"young-man-who-went-to-irrigate-field-died-due-to-electric-shock-in-firozabad-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 18 महीने में विधवा हो गई विवाहिता, यूं आई पति की मौत; खबर मिली तो चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 18 महीने में विधवा हो गई विवाहिता, यूं आई पति की मौत; खबर मिली तो चीख उठे घरवाले
Sun, 01 Sep 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 08:05 PM IST
सार
महज 18 महीने में विवाहिता विधवा हो गई। पति खेत सिंचाई के लिए गया था। वहीं मौत ने उसे चपेट में ले लिया। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खेत में पानी लगाने गए युवक की शनिवार रात करंट से मौत हो गई। खेत के समीप ही दूसरे किसान के खेत में मक्का की रखवाली के लिए करंट वाला तार लगवाया गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
घटना एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गडूआ की है। गांव निवासी कुलदीप (26) खेती करता था। रात को वह खेत में पानी लगाने गया था। पास ही ओमवीर ने अपने खेत में मक्का की फसल कर रखी थी। रखवाली के लिए ओमवीर ने करंट वाले तार लगवाए थे।
विज्ञापन
खेत पानी लगाने के लिए कुलदीप पाइप डाल रहा था। तभी वह तार वाले करंट की चपेट में आ गया। बचने के लिए भागने के दौरान तारों के बीच में उसका पैर फंस गया। कुछ ही देर में उसकी जान चली गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे। उन्होंने करंट को बंद कराया। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। एक छोटा बच्चा भी है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।