फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man returning from farm crushed by unknown vehicle, dies

Firozabad News: खेत से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 10 Jul 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jul 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Young man returning from farm crushed by unknown vehicle, dies
जसराना। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर प्रधान ढाबा के पास बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक रात में खेतों पर गया था। परिजन ने अज्ञात वाहन के रौंदने से मौत होने की बात कही। थाना जसराना के गांव झपारा के मजरा नगला गंगाराम निवासी इंद्रपाल सिंह का 26 वर्षीय उमेश कुमार बुधवार की अलसुबह खेतों की तरफ गया था। खेतों की तरफ से लौटते समय एटा-शिकोहाबाद मार्ग के प्रधान ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया युवक खेती का कार्य कर रहा था। खेतों को देखने के लिए ही घर से गया था। उसके बाद उसकी मौत की जानकारी मिली है।थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने कहा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed