फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man raped the girl

Firozabad News: बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Tue, 26 Sep 2023 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Young man raped the girl

विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 6 की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है।
सोमवार की दोपहर थाना जसराना के एक गांव निवासी कक्षा 6 में पढ़ने वाली 11 वर्ष बालिका घर में अकेली थी। पीड़ित के अनुसार तभी नगला जाट निवासी युवक उसके घर आया और कहा कि उसके पिता ने दरवाजा सही करने के लिए कहा है। बालिका दरवाजा दिखाने गई, इसी दौरान युवक ने बालिका के पेट में दर्द होने की बात करते हुए सही करने के लिए कहा। बालिका को झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बालिका ने वारदात की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन

परिजन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही तहरीर पर आरोपी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने शिकोहाबाद मुस्तफाबाद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कक्षा 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed