फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   retired soldier called a young man home and shot him in head with pistol In Firozabad

Firozabad News: सेवानिवृत्त फौजी ने युवक को बुलाया घर, सिर में सटाकर तंमचे से मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

Sat, 14 Jan 2023 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 07:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सेवानिवृत्त फौजी ने युवक के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली उसके सिर में जा धंसी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हीलत नाजुक बनी हुई है।  
 

विज्ञापन
retired soldier called a young man home and shot him in head with pistol In Firozabad
Firing i - फोटो : social media

विस्तार

फिरोजाबाद में सेवानिवृत्त फौजी ने घर बुलाकर युवक को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाींच कर रही है। 

विज्ञापन


गोली सिर में लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया और  जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली उसके सिर में लग गई। परिजन घायलावस्था में युवक को अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के शंभूनगर मोहल्ला की है। यहां विकास (30) अपने परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर के बाहर था। इसी समय गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी ने उसे अपने घर बुलाया। उसके बुलाने पर वह वहां चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर फौजी ने विकास के सिर पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में धंस गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। परिजन आनन फानन में घायलावस्था में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली युवक के सिर में फंसी हुई है।


युवक को गोली लगने की जानकारी मिलने पर आगरा गेट चौकी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेफर से पहले युवक के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई  की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed