फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man falls into drain after slipping, dies

Firozabad News: पैर फिसलने से नाले में गिरा युवक, मौत

Sat, 17 Aug 2024 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Young man falls into drain after slipping, dies
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक युवक पैर फिसलने से नाले में गिर गया। उसने बचाव के लिए काफी हाथ-पांव मारे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जब आसपास के लोगों ने उसे नाले में देखा तो सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है। मोहल्ला सम्राट नगर निवासी देवेंद्र उर्फ बंटी (28) मेहनत-मजदूरी करता था। 14 अगस्त की रात वह सैलई की पुलिया के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया। रात होने के कारण किसी ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। युवक ने काफी हाथ-पांव मारे, लेकिन दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। 15 अगस्त को जब शव उफनाने लगा तो आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शायद नशे की हालत में वह नाले में गिरा होगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
परिजन का कहना है कि युवक की मौत नहीं हुई है, बल्कि नाले में धक्का देकर उसे मारा गया है। मृतक के भाई सुशील ने बताया उसकी शादी नहीं हुई थी। वह एमए, बीएड करने के बाद नौकरी की तलाश में था। वह पढ़ने के लिए गया था तथा दोस्त उसको बुलाकर ले गए थे। आरोप लगाया है कि उसे दोस्तों ने ही नाले में धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed