{"_id":"66966ae5fbb6364b230d5200","slug":"young-man-ended-his-life-by-hanging-himself-with-his-wife-scarf-in-firozabad-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे से झूला पति; बाजार से लौटी पत्नी ने देखा... तो निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे से झूला पति; बाजार से लौटी पत्नी ने देखा... तो निकल गई चीख
Tue, 16 Jul 2024 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:13 PM IST
सार
दरवाजा अंदर से बंद करके पति फंदे से झूल गया। बाजार से लौटी पत्नी ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। वह उसे ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने घर में पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान पत्नी बाजार खरीदारी करने गई थी। वापस लौटी पत्नी ने देखा तो चीख पड़ी। चीख पुकार सुवकर पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में घुसकर दरवाजा खोला।
विज्ञापन
घटना टूंडला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा की है। यहां के निवासी सत्यप्रकाश जाटव उर्फ सत्तो घर में ही परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उन पर एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। अविवाहित बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। घर में केवल पति-पत्नी ही रहते हैं। सोमवार शाम चार बजे रीना बाजार गई हुई थी। इधर सत्यप्रकाश ने अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे पर पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
खरीदारी कर पत्नी कुछ देर बाद वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसके द्वारा आवाज देने पर कोई आवाज नहीं आई तो पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। कमरे में पति का शव पंखे पर झूल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ठ नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन