फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man died who injured in road accident in Firozabad Villagers kept dead body and blocked road

Firozabad: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर जाम कर दी सड़क; किया प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2023 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 08:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया और यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन
young man died who injured in road accident in Firozabad Villagers kept dead body and blocked road
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण एवं परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने जाम लगने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव सिरोला निवासी श्यामवीर (40) को बृहस्पतिवार की शाम ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था। ट्रक की चपेट में आकर श्यामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जहां ट्रक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया वहीं परिजन उपचार के लिए लेकर गए। उपचार के दौरान श्यामवीर की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण एवं परिजन ने मुआवजे की मांग करते हुए शनिवार की शाम एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीण एवं परिजन को समझाकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। थाना प्रभारी महेश सिंह ने कहा पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव में पहुंचा था। जाम लगने जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed