फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man died in tractor collision in Firozabad he returning to village from Sirsaganj

Firozabad: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, सिरसागंज से लौट रहा था गांव; रास्ते में हादसा हो गया

Tue, 23 Jul 2024 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

सुहागनगरी में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह सिरसागंज से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
young man died in tractor collision in Firozabad he returning to village from Sirsaganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि युवक सिरसागंज से अपने गांव लौट रहा था। 

विज्ञापन


मामला अरांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला ग्वालियर का है। गांव निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई अनिल कुमार सोमवार की रात करीब 8 बजे अरांव रोड पर नाथू कोल्ड स्टोर के पास घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया। उसने सड़क किनारे खड़े अनिल को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल अनिल को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, लेकिन उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed