{"_id":"66e833aec01ea68f4f0acf8c","slug":"young-man-died-after-slipping-and-falling-from-roof-in-firozabad-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छत पर था युवक... यूं आई मौत, घरवालों ने देखा तो बिलख पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छत पर था युवक... यूं आई मौत, घरवालों ने देखा तो बिलख पड़े
Mon, 16 Sep 2024 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:11 PM IST
सार
छत पर युवक टहल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। वह छत से नीचे गिर गया। कुछ पलों में उसकी मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो बिलख पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पैर फिसलने से युवक छत से नीचे गिर गया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिलख कर रोने लगे। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर वापस ले गए।
विज्ञापन
घटना थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द की है। यहां के निवासी विपिन (26) मेहनत मजदूरी कर करता था। रविवार देर शाम वह अपने मकान की छत पर था। तभी अचानक पैर फिसल गया। वह नीचे सड़क पर आ गिरा। छत से नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजन बिलख पड़े। जब बात पोस्टमार्टम की आई तो परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। थाने पर किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन