{"_id":"66a640b798282b216309d3a8","slug":"young-man-died-after-falling-from-roof-in-firozabad-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छत से गिरकर युवक की मौत, पानी पीने के लिए उठा था; नींद में नीचे गिर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छत से गिरकर युवक की मौत, पानी पीने के लिए उठा था; नींद में नीचे गिर गया
Sun, 28 Jul 2024 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:29 PM IST
सार
सुहागनगरी में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। रात में वह पानी पीने के लिए उठा था। नींद में नीचे गिर गया।
विज्ञापन
संजय का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की रात छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह पानी पीने के लिए उठा था। नींद में नीचे गिर गया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना जसराना थाना क्षेत्र के चनारी गांव की है। यहां के निवासी संजय (40) गर्मी एवं उमस के चलते घर की छत पर सोने गया था। शनिवार की देर रात्रि दस बजे अचानक तेज आवाज हुई। लोगों ने देखा तो संजय लहूलुहान छत से नीचे गिर पड़ा था। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास पाढ़म लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी समीना बेगम के सामने बच्चों के पालन पोषण का संकट खडा हो गया। परिजन ने बताया कि संजय छत पर सो रहा था। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया छत से गिरकर एक ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन