फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man died after being hit by truck in Firozabad He had left home to go to his inlaws house

Firozabad: हाईवे पर बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम; ससुराल जा रहा था

Wed, 14 Feb 2024 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 06:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हाईवे पर बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। युवक ने कुछ ही समय में दम तोड़ दिया। वह घर से ससुराल जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
young man died after being hit by truck in Firozabad He had left home to go to his inlaws house
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। वह आगरा से अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहा था।

विज्ञापन


हादसा राजा का ताल पुलिस चौकी क्षेत्र जरौली कलां पुल के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरमान अली (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मूल रूप से आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र के महादेवी नगर के रहने वाले थे। मंगलवार की दोपहर वह बाइक से मैनपुरी अपनी ससुराल जा रहे थे।  

विज्ञापन

परिजन ने नहीं दी तहरीर

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी सुधीर यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिजन की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed