फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man committed suicide after his wife did not return from her maternal home In Firozabad

जिद में उजाड़ लिया सुहाग: इस हाल में मिली पति की लाश, आखिरी बार बच्चों का मुंह भी न देख पाया

Sat, 30 Mar 2024 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

पत्नी ने जिद में अपना सुहाग उजाड़ लिया। पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। करीब एक वर्ष से वह बच्चों को लेकर मायके में रह रही है। कई बार बुलाने के बाद भी न लौटी। 

विज्ञापन
young man committed suicide after his wife did not return from her maternal home In Firozabad
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। पत्नी एक वर्ष से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इससे वह तनाव में रह रहा था। घर की चौखट पर उसकी लाश लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


टूंडला थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी संजय उर्फ संजू शुक्रवार को मजदूरी कर लौटने के बाद घर में सो गए। सुबह पांच बजे के करीब परिजन ने उन्हें घर की चौखट पर लटका पाया तो उनके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे फंदे से उतारते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मजदूरी करता था पति 

पुलिस के मुताबिक संजय ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से एक युवती से शादी की थी। वह मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन कर रहा था। पिछले साल पत्नी उसके दो बच्चों सहित मायके गई तो फिर वापस नहीं लौटी। इसके चलते वह तनाव में रहने लगा था। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि संजय पत्नी बच्चों के हावड़ा से वापस न आने पर शराब पीने का भी आदी हो गया था। शुक्रवार की रात उसने खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टर्माटम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed