फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man committed rape with teenager In Firozabad

किशोरी से दुष्कर्म: दादी-बाबा को खाना देकर घर लौट रही थी, खेत में खींच ले गया आरोपी, दोस्त कर रहा था पहरेदारी

Wed, 22 Mar 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 04:59 PM IST
सार

 फिरोजाबाद में युवक ने खेत से घर लौट किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसका साथी खेत के बाहर पहरेदारी कर रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
young man committed rape with teenager In Firozabad
किशोरी से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक ने किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी हुई तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


मामला जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक किशोरी बीती देर शाम खेत पर काम कर रहे दादी-बाबा को खाना देने गई थी। पीड़िता की मां ने बताया कि खेत से वापस लौटते समय रास्ते में गगनेश मिल गया। वह किशोरी को सरसों के खेत में खींच ले गया। यहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

दोस्त खेत के बाहर कर रहा था पहरेदारी 

बताया कि किशोरी के चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इस दौरान उसका साथी खेत के बाहर पहरेदारी कर रहा था। बेटी के न लौटने पर तलाशते हुए वह खेतों की तरफ पहुंची। मुझे आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रिटायर्ट सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा किशोरी की मां ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने वाले युवक और पहरेदारी करने वाले उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed