फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man commits suicide after not having a child even after 12 years of marriage

Firozabad News: शादी के 12 साल बाद भी बच्चा न होने पर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide after not having a child even after 12 years of marriage
शिकोहाबाद। शाद के 12 साल बाद भी पत्नी को बच्चा न होने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना नसीरपुर पुलिस ने परिजन की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरगनपुर निवासी 32 वर्षीय रामब्रज का विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उसे संतान की प्राप्ति नहीं हो सकी थी। इसके चलते वह मानसिक तनाव के कारण शराब पीने का लती हो गया था। परेशान रामब्रज ने शुक्रवार को घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब फंदे पर लटका हुआ शव देखा, तो उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसने किसी तरह दरवाजा खोलकर फंदे से शव को नीचे उतारा। साथ ही पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज फिरोजाबाद भिजवा दिया।
विज्ञापन









-रामब्रज की शादी के 12 वर्ष बाद भी उसे संतान की प्राप्ति नहीं हो सकी थी। वह नशे का लती हो गया था। जिसकी वजह से घर में कलह होता था। इसके चलते उसने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजुल पांडेय, थाना प्रभारी, नसीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed