फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man along with his brother stole 25 lakh rupees from his uncle's house In Firozabad to pay loan

Firozabad News: कर्ज चुकाने को रचा ऐसा जाल, ताऊ के घर से पार कर दिया 25 लाख का माल; खुलासा हुआ को उड़ गए होश

Sun, 28 Jul 2024 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 06:08 PM IST
सार

सुहागनगरी में युवक ने कर्ज चुकाने को एक जाल बुना। परिवार के लोग सगाई में गए तो भाई के साथ मिलकर ताऊ के घर पर चोरी कर ली। 25 लाख का माल पार कर दिया। 

विज्ञापन
young man along with his brother stole 25 lakh rupees from his uncle's house In Firozabad to pay loan
कर्ज चुकाने को ताऊ के घर की चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 21 जुलाई को चाचा के बेटे ने बड़े भाई के साथ मिलकर ताऊ के घर में ही 25 लाख रुपये की चोरी कर डाली। पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस के सहयोग से आरोपियों की पहचान कर एक को गिरफ्तार कर 24 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के झमैया टोला की है। यहां के निवासी नाजिम ने 22 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था कि 21 जुलाई को उसके भाई अरशद की मंगनी की रस्म हाशमी पैलेस में थी। परिवार कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान बहन फरहीन, नसरीन और बहनोई और उसके बच्चे घर पर आए। 
विज्ञापन


उन्होंने पाया कि घर में चोरों ने चोरी कर ली है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई थीं। सीओ सिटी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रमोद पंवार, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र चौहान, सर्विलांस प्रभारी अमित तोमर ने नाजिम के चाचा के बेटे तारिक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया था। उसने नाजिम को रुपये लाते हुए देख लिया था। तभी उसने अपने भाई बाबू उर्फ नूर इस्लाम के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। पुलिस ने तारिक के पास से 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। दूसरे आरोपी नूर इस्लाम की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed