{"_id":"69df74bc6e008f6e8f0dbed7","slug":"young-biker-dies-after-being-hit-by-vehicle-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-172474-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 15 Apr 2026 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर हुआ हादसा, फुफेरा भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के किलोमीटर संख्या 44/100 पर बाइक सवार एक युवक की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव अचकापुर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा निवासी अजीत सिंह (28) और फुफेरा भाई शिव कुमार (22) निवासी गांव परमोदपुरवा थाना उमरी बेगम गंज जनपद गोंडा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे दिल्ली से अपने घर आने को बाइक से चले थे। अजीत सिंह स्टार वायर इंडिया लिमिटेड स्टील कंपनी में और शिवकुमार दिल्ली में जोमेटो में काम करता था। वह दोनों बाइक से बुधवार तड़के थाना मटसैना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 44/100 के पास पहुंचे ही थे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से छिटककर सड़क पर गिर गए। अंधेरा होने के कारण काफी देर तक उपचार के अभाव में तड़पते रहे। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तत्काल दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिव कुमार को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने प्रयास कर घटना की जानकारी परिजन को दी। मृतक का भाई अरुण सिंह, फूफा धनीराम, शिव कुमार व प्रेमनाथ सिंह पोस्टमार्टम पर पहुंच गए। थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का उपचार चल रहा है।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक दिल्ली से गोंडा अपने घर के लिए मंगलवार देररात निकले थे। हर किसी की इतना लंबा सफर तय करने में रूह कांप उठती है। बताया जाता है कि लेकिन यह दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। अगर अजीत सिंह हेलमेेट लगाए होता तो कुछ हद तक जान बच सकती थी।