{"_id":"66f9b4e81d61169b1b0817f4","slug":"you-will-get-confirmed-seat-in-the-train-on-durga-puja-diwali-and-chhath-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-134356-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर ट्रेन में मिलेगी कन्फर्म सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर ट्रेन में मिलेगी कन्फर्म सीट
Mon, 30 Sep 2024 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। त्योहारों को लेकर इस बार रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम विशेष ट्रेनें संचालित करने जा रहा है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों के लिए उत्तर मध्य रेलवे एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 524 फेरे वाली विशेष गाड़ियों का संचालन करने जा रहा है।
प्रयागराज डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशीकांत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा पर्वों को लेकर लाखों की संख्या में यात्री रेल से यात्रा करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की है। पिछले वर्ष भी उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जोन से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों ने कुल 189 फेरे लगाए थे। इस वर्ष 335 फेरे अधिक हैं।