फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   You also donate blood, one unit will save the lives of four people.

Firozabad News: आप भी करिए रक्तदान, एक यूनिट से चार की बचेगी जान

Mon, 30 Sep 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
You also donate blood, one unit will save the lives of four people.
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से शुरू होगा। आप भी एक यूनिट रक्तदान कर चार लोगों की जान बचा सकते हैं। प्रत्येक रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि रक्त को किसी लैब में नहीं बनाया जा सकता है। ये एक व्यक्ति द्वारा जरूरतमंद मरीज को दिया जा सकता है। किसी के रक्त की हर बूंद किसी रोगी के लिए जीवन का स्रोत बन सकती है। एक यूनिट रक्तदान से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यही वजह है कि रक्तदान को महादान माना गया है। हर साल की तरह अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका हिस्सा बनकर आप भी महादानी बन सकते हैं। इस रक्तदान शिविर में सामाजिक संगठन एवं स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed