फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yojna

हर घर में नल से जल योजना :115 पेयजल परियोजनाओं में से मात्र 17 ही स्वीकृत

Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
yojna
फिरोजाबाद। हर घर में नल से जल राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जिले में स्वीकृत 115 पेयजल परियोजनाओं में से फिलहाल 17 परियोजनाएं ही धरातल पर उतरीं हैं। शेष 98 परियोजनाएं शासन की स्वीकृति, धनाभाव और पुन: टेडरिंग की प्रक्रिया में उलझी हैं। स्वीकृत 17 परियोजनाओं में से दो परियोजनाओं पर अभी काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हर घर में नल से जल योजना के तहत जिले के सभी नौ ब्लाकों के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 115 पाइप पेयजल परियोजनाएं स्थापित की जानी हैं। अभी तक शासन स्तर से मात्र 17 परियोजनाओं को शुरू कराने की मंजूरी मिली है। स्वीकृत हुई 17 परियोजनाओं में से 15 परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। शेष दो परियोजनाएं फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में उलझी हैं।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं पर शुरू हुआ काम
शिकोहाबाद, आरोंज, फिरोजाबाद में किन्नरपुर, सैंगई, गुदाऊं एवं आनंदीपुर करकौली, टूंडला में भीकनुपर, बाघई, कुतकपुर, रजावली एवं ठार बल्दी, हाथवंत में नगला हिम्मत, मदनपुर में उरावर, जसराना में झपारा एवं कौरारा बुजुर्ग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

8.39 करोड़ की धनराशि होगी खर्च
मध्यम और लघु श्रेणी की 17 परियोजनाओं पर यूपी जल निगम द्वारा आठ करोड़, 39 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं शेष 98 पेयजल परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की स्थिति में डीपीआर तैयार किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
ठेकेदार के काम छोड़ जाने से थमी सैलई परियोजना की प्रगति
नई आबादी क्षेत्र शहरी में पेयजल सप्लाई दुरुस्त करने के लिए सैलई में लाखों लीटर पानी की क्षमता वाले ओवर हैड वाटर टैंक और अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 32 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है लेकिन कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा अधिकृत ठेकेदार काम बीच में छोड़ गया।

स्वीकृति मिलने की स्थिति में 17 परियोजनाओं की कार्य पूर्ति जल्द की जाएगी। हालांकि दो परियोजनाएं तकनीकी कारणों से रीटेडरिंग प्रक्रिया में हैं। शेष 98 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है। इस वर्ष के अंत तक हर घर में नल से जल योजना को लागू करने की कोशिश है।
ओमवीर सिंह दीक्षित, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed