फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamunapari goat breed improvement exercise started in the district

जिले में यमुनापारी बकरियों की नस्ल सुधार की कवायद शुरू

Sat, 30 Jan 2021 07:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Yamunapari goat breed improvement exercise started in the district
फिरोजाबाद। जिले में बकरी और भेड़ों की नस्ल सुधार योजना के जरिए यमुनापारी बकरियों की नस्ल सुधार की कसरत शनिवार से शुरू हो गई। इसी क्रम में पशु चिकित्सालय इटौली पर बकरी हाट का आयोजन हुआ। इस दौरान दूधारू 240 बकरियों को नस्ल सुधार के लिए चयनित किया गया। हाट में केंद्र व प्रदेश के प्रमुख बकरी अनुसंधान के विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत सरकार की बकरी एवं भेड नस्ल सुधार योजना के तहत बकरी पालक किसानों को बकरियों के भरण पोषण व प्रोत्साहन के लिहाज से नकद धनराशि भी दी जाएगी। शनिवार को सिरसागंज क्षेत्र के इटौली स्थित पशु चिकित्सालय के मैदान पर यमुनापारी बकरियों की प्रदर्शनी आयोजित हुई। महा निदेशक पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश एस.के. सिंह की मौजूदगी में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान 240 यमुनापारी बकरियों को नस्ल सुधार के लिए चिन्हित किया गया। सभी चिह्नित बकरियों के तीस-तीस दल बना कर उनके प्रजनन को उच्च नस्ल का एक बकरा-बकरी पालकों को दिया जाएगा। कार्यक्रम में बकरी अनुसंधान संस्थान मकदूम फरह मथुरा के वैज्ञानिक गोपाल दास एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभंजन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed