फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna water level will increase till Tuesday morning

Firozabad News: मंगलवार सुबह तक यमुना में बढ़ जाएगा जलस्तर

Mon, 24 Jul 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 24 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level will increase till Tuesday morning

विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को सुबह से बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार सुबह ओखला बैराज से एक लाख 92 हजार 117 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मथुरा गोकुल बैराज से 83820 क्यूसेक पानी छोड़ा है। पानी बढ़ने की आशंका के चलते यमुना की तलहटी वाले इलाकों के नागरिकों ने सामान को समेटना प्रारंभ कर दिया है। ताकि दोबारा से भूसा आदि चपेट में नहीं आने पाए। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने और दिल्ली के ओखला बैराज व मथुरा गोकुल बैराज से पानी कम मात्रा में छोड़े जाने के कारण यमुना में साढ़े तीन से चार फीट तक पानी घट गया था। पानी घटने के साथ तलहटी के गांव भैंसावट, तीनों माली पट्टी, सोफीपुर, शंकरपुर, उस्मानपुर, कबीरपुरा, काले पिल्लू, नयाबांस के साथ आस पास के गांव के किसानों ने हरी फसलों को काटकर पशुओं को चारा के रूप में प्रयोग करना तथा भूसे की बुर्जी से भूसा आदि निकालना प्रारंभ कर दिया था। लेकिन किसानों को जब हिमांचल, उत्तराखंड सहित दिल्ली आदि में बारिश होने के कारण जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिली तो किसानों की नींद उड़ गई। किसान तलहटी वाले खेतों से सामान को समेटने में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि रक्षाबंधन के आस-पास बारिश होने से जलस्तर बढ़ सकता है। इधर जिले में सिंचाई विभाग में स्थापित कंट्रोल रूम की मानें तो सोमवार को सुबह यमुना में दिल्ली से एक लाख 92 हजार 117 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि रविवार की शाम को यह आंकड़े एक लाख के करीब था। मथुरा गोकुल बैराज से भी सोमवार को सुबह 83820 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कंट्रोल रूम सूत्रों का कहना है पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बादल फटने एवं बारिश होने के कारण यमुना में जलस्तर बढ़ना तय है। मंगलवार को सुबह से पानी बढ़ने का सिल-सिला प्रारंभ हो जाएगा। यमुना की तलहटी के लेखपाल एवं सचिवों के द्वारा लगातार सूचनाएं दी जा रही हैं।
-दिल्ली के ओखला बैराज एवं मथुरा गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने की क्षमता में हुई वृद्धि
-तलहटी के गांव के किसानों ने एक बार फिर तलहटी क्षेत्र से सामान समेटना कर दिया प्रारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed