फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna water level stabilizes, farmers heave a sigh of relief

Firozabad News: यमुना का जलस्तर स्थिर, किसानों ने ली राहत की सांस

Fri, 01 Aug 2025 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water level stabilizes, farmers heave a sigh of relief
टूंडला में गार्डन पुल से यमुना की ​​स्थि​ति को देखते ​किसान संवाद
टूंडला। लगातार भारी बारिश और गोकुल बैराज से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद उफान पर आई यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर हो गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी न होने से यमुना के तटीय क्षेत्रों के किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश और गोकुल बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना खतरे के निशान की ओर बढ़ रही थी। इससे यमुना खादरों में बाजरा, मक्का, ज्वार, सब्जियों जैसी खड़ी फसलों और यमुना तट पर लगे पंपसेटों के डूबने का डर सता रहा था, साथ ही यमुना किनारे बने घरों तक पानी आने की भी आशंका थी।
विज्ञापन

किसान रोमन सिंह, देवकरन, मुरारीलाल और नेकसेराम ने बताया कि यदि जलस्तर इसी स्तर पर बना रहता है, तो उनकी फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। बृहस्पतिवार देर रात से जलस्तर स्थिर रहने से किसानों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि पिछले दिनों लगातार बढ़ते जलस्तर ने उनकी नींद उड़ा दी थी। हालांकि, यमुना जलस्तर स्थिर रहने के बावजूद किसान और प्रशासन दोनों ही नदी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed