फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yamuna water level close to danger mark, panic in coastal areas

Firozabad News: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, तटवर्ती इलाकों में दहशत

Sat, 23 Aug 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level close to danger mark, panic in coastal areas
008, टूंडला के बजहेरा क्षेत्र में यमुना में डूबी फसलें संवाद
टूंडला। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण टूंडला में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे नदी के किनारे रहने वाले किसानों में दहशत है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी पानी लगभग दो फीट बढ़ा, जिससे यह गांवों की दहलीज तक पहुँच गया है। रामगढ़, रसूलाबाद, बजहेरा, नगला काले और ग्वारई जैसे गांवों के किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई है। उनकी बाजरा, मक्का, ज्वार, सब्जियां और चारे की फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। किसानों के अनुसार, अब तक 400 बीघा से ज़्यादा फसलें यमुना की बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन


रसूलाबाद के किसान देवकरन सिंह और कालीचरन ने बताया कि नदी का कटाव इतनी तेज़ी से हो रहा है कि देखते ही देखते खेत की मिट्टी यमुना में समा जाती है। किसान अमृतलाल, दौलतराम, लेखराज, चंदन सिंह और अन्य ग्रामीण प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वारई गाँव में बाबा महेश्वरनाथ मंदिर के चारों ओर पानी भर जाने से मंदिर का रास्ता बंद हो गया है। मंदिर के पुजारी बच्चा बाबा ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मंदिर न आएं, क्योंकि चारों ओर तेज़ बहाव है। अगर जलस्तर और बढ़ा तो नगला काले, कुतकपुर साहब, नियामतपुर, जटपुरा और रसूलाबाद सहित कई और गाँव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed