फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yamuna goat farming in firozabad

यमुनापारी बकरियों की नस्ल सुधार कर बढ़ाया जाएगा दुग्ध उत्पादन

Thu, 21 Jan 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
yamuna goat farming in firozabad
फिरोजाबाद। जिले में यमुनापारी बकरियों की नस्ल सुधारी जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय बकरी अनुसंधान परिषद मकदूम के वैज्ञानिकों की देखरेख में अभियान चलेगा। नस्ल सुधार के लिए बकरी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए तीस जनवरी को शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत मोहिनीपुर में बकरी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें यमुनापारी बकरी नस्ल की बकरी पालने वाले लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इन्हें आर्थिक मदद के जरिए बकरी पालन और नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना की तलहटी से सटे फिरोजाबाद, आगरा, इटावा एवं औरेया जनपद में बकरी दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएं हैं। स्थानीय पशु पालकों द्वारा पाली जाने वाली यमुना पारी नस्ल की बकरियों की दुग्ध उत्पादन क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए एक खास कार्य योजना जिले में संचालित की जाएगी। कार्य योजना के तहत यमुना पारी बकरियों की दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए उनकी नस्ल सुधार को चयनित लाभार्थियों को नस्ल का बकरा दिया जाएगा। पशुपालक किसान बकरा के माध्यम से ही अपनी बकरियों की प्रजनन प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
विज्ञापन

बकरी अनुसंधान परिषद मकदूम की निगरानी में चलेगा अभियान
जिले में बकरियों की दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का प्रयास राष्ट्रीय बकरी अनुसंधान परिषद मकदूम आगरा के वैज्ञानिकों की निगरानी में होगा। इसके लिए अनुसंधान परिषद द्वारा दो वरिष्ठ वैज्ञानिकों को इसका दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में दूध देने वाली बकरियों की संख्या है 1950
जिले में दूध देने वाली बकरियों की संख्या करीब 1950 है। सभी बकरियां यमुना पारी नस्ल की हैं। तीस जनवरी को मोहिनीपुर शिकोहाबाद में बकरियों की प्रदर्शनी आयोजित होगी। प्रदर्शनी के दौरान करीब 350 बकरियों को नस्ल सुधार के लिए चयनित किया जाएगा। लाभार्थी किसान को बकरी, बकरा के भरण पोषण को जरूरी धनराशि भी दी जाएगी।

यमुनापारी बकरियों की नस्ल सुधार के जरिए दुग्ध उत्पादन की प्रबल संभावना है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से बकरी पालक किसानों की बकरियों की नस्ल सुधार कराएंगे। लाभार्थी किसान को तीन हजार रुपये बकरी के भरण पोषण एवं प्रति 30 बकरियों के प्रजनन को एक खास नस्ल का बकरा एवं उसके भरण पोषण को प्रति लाभार्थी पांच हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे।
डॉ. प्रभंजन शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed