फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worship of Mother Chandraghanta done by law

विधि विधान से की गई मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

Sun, 10 Oct 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Chandraghanta done by law
फिरोजाबाद। नवरात्र के तीसरे दिन पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने विधि विधान के साथ माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली एवं सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, श्रीमाता वैष्णोदेवी धाम, पथवारी माता, दुर्गा मंदिर पर दर्शन करने के लिए पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। मनोकामना पूर्ण होने पर नेजा आदि चढ़ाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को देवी चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के लिए सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी के मंगला दर्शन को देर रात तीन बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर के बाहर का नजारा किसी मेले जैसे दृश्य से कम नहीं था। रात नौ बजे तक श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए भवनों पर पहुंच रहे थे। क्षेत्रीय मंदिरों में भी रौनक दिखाई दे रही है। महिलाओं के साथ बच्चे भी हाथों में पूजा की थाली लेकर मां की पूजा अर्चना के लिए मंदिर आ रहे है। इसको लेकर मंदिरों में इन दिनों काफी भीड़भाड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

खैरगढ़। नवरात्र के मौके पर कसबा खैरगढ़ देवीयमय हो गया है। गांव शेखपुरा के समीप बने मां काली का मंदिर की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु दूर दराज से पहुंच रहे है। वहीं महंत गोपालदास ने बताया कि मंदिर लगभग 700 वर्ष पुराना है पहले यह मंदिर सूक्ष्म रूप में था कालांतर के चलते सूक्ष्म रूप से बड़े रूप में आ गया है। भक्तों की आस्था काफी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरगढ़। गांव नगला डहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा शुभारंभ से पूर्व कलशयात्रा का आयोजन किया गया। कथावाचक रेनू ने कहा धार्मिक आयोजन से पूर्व कलश स्थापना का विशेष महत्व है। कलश में संपूर्ण ब्रह्मांड का वास होता है। कलश स्थापना से रिद्घि सिद्घि की प्राप्ति होती है। वहीं उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण प्राप्त होने वाले पुण्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस दौरान जवाहर सिंह राजपूत, दिनेश कुमार, नाहर सिंह, शेर सिंह, निहाल सिंह, सौदान सिंह, भूरी सिंह, अशोक, राजू, दिनेश चंद, वीरेंद्र, कुमरपाल, मानिकचंद, सौरभ, चिरंजीलाल, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed