फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Workers left their tools, work stopped in mouth blowing units

Firozabad News: श्रमिकों ने छोड़े औजार, माउथ ब्लोइंग इकाइयों में काम ठप

Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Workers left their tools, work stopped in mouth blowing units
कांच फैक्टरी की मशीन में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी।  - फोटो : कांच फैक्टरी की मशीन में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी।
फिरोजाबाद। श्रमिकों ने साेमवार सुबह की शिफ्ट में माउथ ब्लोइंग इकाइयों में काम ठप कर दिया। श्रमिक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पहली शिफ्ट में काम लगने के एक घंटे बाद ही औजार रख शोर करते हुए कारखानों से बाहर निकल गए। श्रम विभाग ने कारखानेदारों व श्रमिक पक्ष के साथ वार्ता कर गतिरोध को थामने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शहर की माउथ ब्लोइंग इकाईयों में सोमवार को अचानक कामकाज ठप हो गया। शहर की माउथ ब्लोइंग इकाईयों में सामान्य दिनों की भांति मंगलवार को भी काम लगा। लेकिन पहली शिफ्ट में काम लगने के करीब एक घंटे बाद ही कांच श्रमिक व कामगाराें अचानक अपने औजार रख दिए। औजार रखने के बाद कांच श्रमिक शोर-शराबा करते हुए कारखानों से बाहर निकल गए। वहीं अचानक कामबंदी होने से कारखानेदार भी सकते में आ गए। औद्योगिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को सबसे पहले हाई लाइट ग्लास,एडवांस ग्लास और श्याम ग्लास में उत्पादन का पहिया पटरी से उतर गया। श्रमिकों का शोर अन्य कारखानों में सुना दिया। लेकिन उन कारखानों में मंगलवार को कामकाज सुचारू रहा।
विज्ञापन




कामबंदी के सूचना के बाद हुई वार्ता
माउथ ब्लोइंग इकाइयों में कामबंदी की भनक लगते ही श्रम विभाग व प्रशासन ने तत्काल कारखानेदारों व श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों की वार्ता बुलाई। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय और सीओ सिटी अरूण चौरसिया के अलावा श्रमिक पक्ष की ओर रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे। संचालन यशवंत कुमार ने किया। उद्यमी प्रसून बंसल, संजय गुप्ता और पराग गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेतन वृद्धि पर पहले ही बन चुकी है सहमति
4 अप्रैल को एएलसी कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान कारखानेदारों और श्रमिक पक्ष की ओर से दैनिक मानदेय में 19 रुपये की बढ़ोत्तरी पर सहमति बन चुकी है। नई दर पहली मई से लागू होंगी। इसके बाद भी श्रमिक पक्ष की ओर से अचानक कामबंदी से कांच एवं चूड़ी उद्योग के लोग चिंतित हैं।

कांच फैक्टरी की मशीन में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। 

कांच फैक्टरी की मशीन में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : कांच फैक्टरी की मशीन में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed