फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Dispute over parcel payment; delivery boy's mobile phone allegedly smashed

फिरोजाबाद: पार्सल के भुगतान को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय का मोबाइल तोड़ने का आरोप; हो गया हंगामा

Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Firozabad: Dispute over parcel payment; delivery boy's mobile phone allegedly smashed
demo - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में सोमवार रात ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने पहुंचे युवक और ग्राहक के बीच पार्सल को लेकर विवाद हो गया। सामान टूटा बताकर भुगतान करने से इनकार करने का आरोप है। विरोध करने पर डिलीवरी बॉय का मोबाइल फोन सीढ़ियों पर फेंककर तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी पर युवक के परिजन और अन्य डिलीवरी बॉय भी पहुंच गए। इससे मौके पर भीड़ जुट गई और काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

विज्ञापन


मालवीय नगर पेमेश्वर गेट निवासी अभय गुप्ता (20) ब्लिंकिट में पार्ट टाइम डिलीवरी राइडर है। पीड़ित अभय के अनुसार 12 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह सुहाग नगर स्थित नारायण हॉस्पिटल निवासी डॉ. कनुप्रिया शर्मा के यहां करीब 24 आइटम का ग्लोसरी सामान लेकर पहुंचा था। पार्सल की कीमत 1494 रुपये थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि सामान लेने के बाद चिकित्सक ने पार्सल टूटा बताते हुए भुगतान करने से इनकार कर दिया। अभय ने इसकी जानकारी ब्लिंकिट के कस्टमर केयर को दी। आरोप है कि चिकित्सक ने कस्टमर केयर से बात करने के लिए उसका मोबाइल फोन लिया। बातचीत के बाद जब अभय ने अपना फोन वापस मांगा तो उसे सीढ़ियों पर फेंक दिया गया, जिससे मोबाइल टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय का आरोप है कि बिना भुगतान किए सामान भी अपने पास रख लिया गया। विवाद की जानकारी मिलने पर अभय के परिजन और ब्लिंकिट के अन्य डिलीवरी बॉय मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। सूचना डायल 112 पर दी गई।


इलाका पुलिस ने पहुंच मामले की जानकारी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed