{"_id":"4c948e3c981d305b3a55cbe7bf596d12","slug":"workers-are-not-deprived-of-their-rights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को वंचित न किया जाए उनके अधिकार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को वंचित न किया जाए उनके अधिकार से
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रमिकों को विधिक सेवाओं की जानकारी देने के लिए साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन हिंद लैंप्स परिसर में किया गया।
एसीजेएम फीरोजाबाद निशांत देव ने श्रमिकों को कानून द्वारा दिए गए उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। ओएसडी एसके रस्तोगी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य कार्यालय लखनऊ है परंतु श्रमिकों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर भी प्राधिकरण का गठन किया गया है। कर्मचारी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या अथवा किसी भी कानूनी जानकारी के लिए प्राधिकरण में संपर्क कर सकते हैं। अपर जिला जज आरपी सिंह ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उददेश्य किसी भी श्रमिक को उसके न्याय पाने के अधिकार से वंचित न होने दिया जाए। उन्होंने बताया कि विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। अगर किसी श्रमिकों को नियोक्ता द्वारा उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है तो वह प्राधिकरण के समक्ष अपनी समस्या रख सकता है। सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने श्रमिकों को उप्र सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर हिंद लैंप्स के वाइस प्रेसीडेंट बीबी मुखोपाध्याय ने उपस्थित अधिकारियों एवं श्रमिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कानूनी जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाने का प्राधिकरण का प्रयास बहुत सराहनीय है। श्रमिकों को अपने सभी अधिकारों की जानकारी निश्चित होनी चाहिए साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन आरके सिंह ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, दीपक औहरी,गोपाल सिंह एवं यूनियन पदाधिकारी रामदेव, अजय कुमार आदि उपस्थित थे ।