{"_id":"6628f4bc4fe34ab836010890","slug":"worker-commits-suicide-by-hanging-himself-under-suspicious-circumstances-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-123128-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में श्रमिक ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में श्रमिक ने फंदे पर लटककर दी जान
Wed, 24 Apr 2024 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। संदिग्ध परिस्थिति में एक श्रमिक ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल, केशवपुर, हाल निवासी गांव रचहटी थाना शिकोहाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह (48) अपनी पत्नी रामादेवी के साथ शिकोहाबाद में रहते थे। उनकी पत्नी अपनी बेटी शोभा के साथ नसीरपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थीं। सतेंद्र घर पर अकेला रह गया था। मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में उसने पंखे पर फंदा बनाकर उससे लटककर जान दे दी। उसकी पत्नी और बेटी जब घर वापस आए, तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि श्रमिक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।