फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Work closed in 33 bangle factories, 1.4 lakh workers facing unemployment

Firozabad News: चूड़ी के 33 कारखानों में कामबंद, बेरोजगारी झेल रहे 1.4 लाख श्रमिक

Sun, 02 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Work closed in 33 bangle factories, 1.4 lakh workers facing unemployment
चूड़ी के 33 कारखानों में कामबंद, बेरोजगारी झेल रहे 1.4 लाख श्रमिक
विज्ञापन

कांच चूड़ी मजदूर संघ ने जारी की बंद कारखानों की सूची, डीएम और एएलसी को देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। घरेलू और बाहरी बाजारों से पर्याप्त आर्डरों का अभाव और कारखानों में फुंकने वाली महंगी गैस से कांच चूड़ी कारोबार खासा प्रभावित है। कांच चूड़ी कारखानों में काम करने वाले हजारों श्रमिक अघोषित कामबंदी के चलते बेरोजगारी का संकट झेल रहे हैं। कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ ने रविवार को सूची जारी की है। सूची में अरसे से बंद चल रहे 33 कांच चूड़ी कारखानों के नाम हैं। मजदूर संघ के अनुसार इन कारखानों में काम करने वाले श्रमिक आजीविका का संकट झेल रहे हैं। तमाम मजदूर काम के सिलसिले से जिले से पलायन को बाध्य हैं। मजदूर संघ सोमवार को डीएम और एएलसी से मिलेेगा।
दिनों दिन महंगी हो रही औद्योगिक गैस, कच्चे माल व केमिकल के दामों में बढ़ोतरी के चलते कांच चूड़ी महंगी हो गई है। कांच कारोबारियों को अन्य प्रांतों से चूड़ी के पर्याप्त आर्डर नहीं मिल रहे। इसका असर चूड़ी उत्पादक कारखानों पर है। कांच श्रमिक संगठनों का कहना है कि करीब 33 कांच चूड़ी कारखानों में दो-तीन माह से कामबंदी है। कामबंदी के कारण इन कारखानों में काम करने वाले करीब 50000 और घरों में काम करने वाले 60-70 हजार बेरोजगारी का संकट झेल रहे हैं। सूची को लेकर श्रमिक संगठन का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी व सहायक श्रमायुक्त से मिलेगा। बंद कारखानों को चालू कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


बंद हैं ये चूड़ी कारखाने
श्रमिक संगठन की सूची के अनुसार सौभाग्य ग्लास, कैप्रीहन ग्लास, अंसार, सरस्वती, स्टार, रूबी, एवन, मनोहर, माथुर, हौदारिया, एस.राजीव, बिनोबा, इंडियन, ए.एम पटेल, अनूप, मुकेश, एसबी, नरायन, डीलक्स, दिनेेश, बांके बिहारी, क्राउन, भवानी, आदर्श ग्लास, दुर्गा, छतारी, पोपूलर, बेबी ग्लास, फाइन ग्लास के अलावा अजंता ग्लास वर्क्स आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाखों लोगों को रोजगार मुहैया कराने वाले कांच चूड़ी उद्योग के हितों की अनदेखी हो रही है। 33 से अधिक कारखाने दो से तीन माह से बंद हैं। इन कारखानों में काम करने वाले श्रमिक रोजी रोटी को भटक रहे हैं। सोमवार को बंद कारखानों की सूची जिलाधिकारी व सहायक श्रमायुक्त को सौपेंगे।

भूरी सिंह यादव, प्रांतीय सचिव कांच चूड़ी क्रांतिकारी मजदूर संघ


कारखानों में काम करने वाले एवं घरों में चूड़ी जुड़ाई-झलाई करने वाले श्रमिक परेशान हैं। सुहागनगरी के चूूड़ी श्रमिक रोजीरोटी के लिए शहर से पलायन कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय जन प्रतिनिधि, कारखानेदार और अधिकारी दिनों दिन विकराल हो रही समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।
रामदास मानव, मंत्री कांच चूड़ी मजदूर संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed