{"_id":"644d6490ae4918d6d00c6174","slug":"work-boycott-will-continue-till-the-transfer-of-sdm-firozabad-news-c-25-1-140834-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसडीएम का स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसडीएम का स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार
Sun, 30 Apr 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम का स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार
सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तहसील बार एसोसिएशन का एसडीएम सदर न्यायालय का बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीएम सदर का रवैया नहीं बदल जाता तब तक हमारा बहिष्कार जारी रहेगा। इस तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तहसील बार एसोसिएशन फिरोजाबाद की बैठक अधिवक्ता सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम सदर का रवैया न्यायपूर्ण नहीं है। एसडीएम न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई कार्य समय पर नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीएम सदर का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। सभी अधिवक्ताओं ने तहसील के गेट पर नारेबाजी की। इस दौरान कहा कि कई वादों में बहस हो जाने के बाद भी रोके रखा जाता है। और न ही प्राथमिक एवं अंतिम डिक्री पर हस्ताक्षर किए जाते हैं। पिछले दो वर्षों में आज तक लेखपालों ने कुरा दाखिल नहीं किया है। ऐसा लगता है कि लेखपाल न्यायालय की अवमानना करते हुए निरंकुश हो गए हैं। प्रदर्शन में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,चरन सिंह यादव, राकेश वर्मा, अवधेश यादव, अजयवीर सिंह, देवेश तोमर मौजूद रहे।