फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women Pradhan will award by chief ministers

तीन महिला प्रधानों को मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत

Thu, 19 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women Pradhan will award by chief ministers
 आगरा मंडल की तीन महिला ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद सम्मानित करेंगे। इनका चयन रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत किया गया है। इनमें फीरोजाबाद की मोढ़ा, मैनपुरी की  सुल्तानगंज ब्लाक की धनमऊ और मथुरा जिले की जसगांव पंचायत हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान योजनांतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार योजना की शुरूआत प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की है। इसके तहत प्रदेश में चयनित होने वाली ग्राम पंचायतों की महिला प्रधान को बेहतर विकास कार्य कराने के लिए पुरस्कार मिलेगा। रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार योजना के तहत ही आगरा मंडल की तीन ग्राम पंचायतों का शासन स्तर पर चयन कर लिया गया है। पंचायती राज विभाग के निदेशक उदयवीर सिंह यादव की ओर से जारी आदेश में फीरोजाबाद जिले में फीरोजाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत मोढ़ा की प्रधान श्रीमती मिथिलेश यादव पत्नी रामनिवास यादव का चयन किया गया है। वहीं मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत धनमऊ पंचायत की प्रधान श्रीमती शशि पांडेय और मथुरा के मथुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत जसगांव की प्रधान सरोज सिंह का चयन किया गया है। चयनित होने वाली पंचायतों की महिला प्रधानों को मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की नकद धनराशि के साथ ही प्रशस्तिपत्र देकर ही सम्मानित करेंगे। इस संबंध में डीपीआरओ इंद्रपाल सिंह यादव ने मोढ़ा ग्राम पंचायत की प्रधान मिथिलेश यादव के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला प्रधान को सम्मानित करने का कार्यक्रम शीघ्र ही लखनऊ में होगा। उन्होंने कहा कि चयन करने के साथ पंचायतों के विकास की रिपोर्ट मांगी थी उसे भेजा है।
विज्ञापन


प्रधान के इन प्रयासों से मिलेगा पुरस्कार
- ग्राम पंचायत के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल में गांव के कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिलाया। शिक्षकों की बेहतर उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों का सफल संचालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य-बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आशा के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, अस्पताल में प्रसव कार्य, खेल प्रतियोगिता, पशुओं का टीकाकरण।
-स्वच्छता-महिलाओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना और 70 परिवारों में स्वयं के संसाधन से शौचालयों के निर्माण कराना, शत प्रतिशत प्रयोग, स्कूल में शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण, साफ सफाई एवं कूड़ा निस्तारण।
पेयजल-सरकारी पानी की टंकी का सुचारू संचालन, सभी को कम शुल्क पर पानी देना, हैंडपंप ठीक कराना।
प्रकाश व्यवस्था को गांव में 300 बिजली के कनेक्शन को कराना।
राशन वितरण-ग्रामीणों के राशन सामग्री का नियमित वितरण कराना। 125 अंत्योदय एवं बीपीएल कार्ड धारकों को सामग्री देना।
ग्राम पंचायत निधि से अच्छी गुणवत्ता के 375 रनिंग मीटर नाली निर्माण, 350 मीटर खड़ंजा निर्माण, एक नवीन पंचायत भवन का निर्माण, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल में शौचालय, मूत्रालय का निर्माण, 12 हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य, सरकारी पानी की टंकी के सुचारू रूप से संचालन कराना, स्कूल परिसर की साफ सफाई आदि ही शामिल हैं।

प्रधान के विशेष प्रयास से हुए यह कार्य
- नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण। पायका योजना के तहत ग्रामीणों को खेल, व्यायाम के उपकरण उपलब्ध कराया जाना। सांसद निधि से 300 मीटर खड़ंजा, 150 मीटर सीसी निर्माण, पांच नए हैंडपंप, विधायक निधि से एक हजार मीटर इंटरलॉकिंग, दो नए हैंडपंप, जिला पंचायत से 205 मीटर सीसी रोड, 5.25 लाख की लागत का सामूहिक अंशदान से सामाजिक और धार्मिक गतिविधि केंद्र का निर्माण,गांव में प्रकाश व्यवस्था।

20 वर्ष तक रही प्रधानी
प्रधान संघ के जिला महामंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि उनके परिवार में प्रधानी 20 वर्ष तक पहले भी रही। ताऊ स्व. भोगीलाल यादव यहां के प्रधान रहे। उस समय भी विकास कराया था।

बेहतर विकास को बनाई टीम
प्रधान पति रामनिवास यादव ने कहा कि गांव के समुचित विकास को एक कमेटी गठित की थी। इस कमेटी के साथ गांव वालों का सहयोग रहता था। इनमें शैलेंद्र कुमार शुक्ला, दिनेश उपाध्याय, संदीप ओझा, दाताराम यादव, सर्वेश यादव, योगेंद्र यादव, श्रीनिवास यादव, नेम सिंह यादव के साथ ही महिला पिंकी देवी एवं सरोज कुमारी का भी विशेष सहयोग रहा।



अफसरों एवं ग्रामीणों के सहयोग से ही हम गांव का विकास सही ढंग से करा सके। इस पुरस्कार को मिलने का श्रेय हम ग्रामीणों को देंगे। हमारा प्रयास होगा कि भविष्य में फिर मौका मिला तो और बेहतर ढंग से जनता की सेवा करूंगी।
मिथिलेश यादव प्रधान मोढ़ा फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed