फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women performed aarti of Lord Shiva during Kanwar Yatra

Firozabad News: कांवड़ यात्रा में महिलाओं ने भगवान शिव की आरती उतारी

Fri, 18 Jul 2025 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Women performed aarti of Lord Shiva during Kanwar Yatra
स्टेशन रोड से गुजरती विशाल कांवड़ यात्रा में झूमते शिवभक्त। संवाद
- पुलिस प्रशासन भी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में रहा मुस्तैद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। कछला घाट सोरों से भगवान शिव की विशाल कांवड़ यात्रा का शहर में धूमधाम से स्वागत किया। माधौगंज में महिलाओं ने भगवान शिव की आरती उतारी। साथ ही भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त कांवड़ यात्रा के साथ चल रहे थे।

कांवड़ यात्रा शुक्रवार को सुबह 10 बजे करीब जसराना होते हुए एटा चौराहे पर पहुंची। पहले तो यहां पर लोगों ने विशाल कांवड़ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा एटा चौराहे से होती हुई चौमुंखी महादेव मंदिर, एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड, माधौगंज रेलवे ओवरब्रिज होते हुए बटेश्वरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान माधौगंज ओवरब्रिज के नीचे महिला-पुरुषों ने भगवान शिव की आरती उतारकर मनौती मांगी। कांवड़ यात्रा में भगवान शिव की प्रतिमा प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इस दौरान कांवड़ यात्रा के साथ चल रहे सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने शिव भजनों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। कांवड़ यात्रा में राजपाल सिंह, जोगेश यादव, गौरव यादव, शिवम यादव, मोहित यादव, देवेन्द्र सिंह सरदार, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed