फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women cheated of lakhs in the name of group, created ruckus

Firozabad News: समूह के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, किया हंगामा

Tue, 26 Sep 2023 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Sep 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Women cheated of lakhs in the name of group, created ruckus
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में महिलाओं से समूह के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। ठगी करने वाली महिला मोहल्ले में ही किराए पर रहने आई थी। पीड़ित महिलाओं ने हंगामा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शाम को पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाने के लिए महिला उत्तर थाना भी पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर महिलाओं को वापस भेजा।
विज्ञापन

मोहल्ला कौशल्या नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में समूह के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी की गई है। शनिवार को महिलाओं से रुपये लेकर ठगी करने वाली महिला फरार हो गई। मंगलवार को महिलाओं ने हंगामा काटते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ले की ही अनीता, रजनी और दुर्गा ने बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व गरिमा अवस्थी नाम की महिला मोहल्ले में किराए पर रहने आई। उसके बाद से ही वह सभी को समूह की जानकारी देने लगी। उसने 25 हजार, 40 हजार और 60 हजार वाले समूह किए। इसमें एक, दो किस्तें ही बकाया बची थीं।
विज्ञापन

शनिवार को रुपये लेने के बाद वह फरार हो गई है। मोहल्ले की 30 से अधिक महिलाओं से करीब 15 से 18 लाख रुपये की ठगी की गई है। मीना, कंचन, सुमन, रूपा, सपना, पूजा, बबली मौजूद थीं। पहले इन महिलाओं ने मोहल्लें में हंगामा किया। इसके बाद शाम को उत्तर थाने जा पहुंचीं। वहां पर महिलाओें का कहना था कि समूह के नाम पर ठगी की गई है, कुछ युवकों का भी इसमें हाथ है। जो महिला के साथ रहते थे। उन्होंने महिला की गिरफ्तारी करने की मांग की। थाना उत्तर प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed