{"_id":"6a678e20b64d37ef7d00e55e","slug":"women-beaten-up-in-gudaun-over-a-land-dispute-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-180583-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जमीन के विवाद में गुदाऊं में महिलाओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जमीन के विवाद में गुदाऊं में महिलाओं को पीटा
Mon, 27 Jul 2026 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
गांव गुदांऊ में महिला को पीटता युवक। वीडियो ग्रैव
- फोटो : गांव गुदांऊ में महिला को पीटता युवक। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव गुंदाऊ में आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें लाठी एवं डंडों से महिलाओं की पिटाई की जा रही है। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम गुंदाऊ निवासी देवेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी आबादी की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष आए दिन गाली-गलौज कर विवाद करता था। पीड़ित के अनुसार शनिवार को आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और हमला बोल दिया। आरोप है आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना में देवेंद्र, उनकी बहन सीमा, भाभी सावित्री, मां चंदा देवी सहित अन्य परिजन घायल हो गए। मारपीट की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि महेश एवं देवेंद्र पक्ष के लोगों में विवाद की जानकारी मिली है। इसमें महेश की ओर से तहरीर दी गई है। पूरे मामले की जांचकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद