फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman's condition worsens after delivery, death

Firozabad News: प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 15 Sep 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsens after delivery, death
जसराना। गांव दिहुली निवासी महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना जसराना के गांव हीरा सिंह की शादी थाना अरवल हरदोई के गांव कर्मपुर निवासी शिवानी (25) के साथ लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। शिवानी गर्भवती थी। 12 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को शिकोहाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। परिजन के अनुसार 13 सितंबर को महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में मौजूद कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। महिला को रेफर कर दिया। परिजन महिला को आगरा उपचार के लेकर जा रहे थे। रास्ते में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिली तो महिला के मायके पक्ष से भी लोग पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी। मायके पक्ष के कहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया महिला का प्रसव शिकोहाबाद के एक अस्पताल में हुआ था। उपचार के लिए ले जाते उसकी मौत हो गई है। मायका पक्ष के कहने पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed