{"_id":"668d3282c347a54dfa058258","slug":"womans-body-found-in-bhuda-canal-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-128626-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भूड़ा नहर में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भूड़ा नहर में मिला महिला का शव
Tue, 09 Jul 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भूड़ा नहर पुल के पास नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसको देखकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
मंगलवार दोपहर भूड़ा नहर पुल के पास नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसको देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही नहर में शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव जसराना से शिकोहाबाद की ओर नहर में बहता हुआ आया है, जो कि चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। वह क्रीम कलर की सलवार और पीले कलर का कुर्ता पहने हुए हैं। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।