{"_id":"64b2ec830f080e45a50570e4","slug":"woman-scorched-by-falling-pot-of-boiling-milk-during-beating-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-578-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पिटाई के दौरान खौलते दूध का भगोना गिरने से महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पिटाई के दौरान खौलते दूध का भगोना गिरने से महिला झुलसी
Sun, 16 Jul 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेनदेन के विवाद में दो युवकों ने शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुसकर महिला से हाथापाई कर दी। इस दौरान खौलते दूध का भगौना गिर जाने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने युवकों को पुलिस को सौंंपा। पुलिस ने दोनों का जेल भेजा है।
थाना लाइनपार निवासी सोनी पत्नी दीपक शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में अकेली थी। वह रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच पड़ाेस में रहने वाला सन्नी व पवन घर में घुस आए। युवकों का सोनी के पति दीपक से लेनदेन को लेकर विवाद है। कहासुनी के दौरान सोनी ने युवकों को धक्का देकर बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच गैस पर रखा खौलते दूध का भगोना सोनी के ऊपर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला को अस्पताल ले गई और आरोपियों को जेल भेजा। एसओ लाइनपार शेर सिंह ने बताया कि मामला लेनेदन का है। सन्नी व उसका साथी पवन तकादा करने गए गए थे।