फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman hanged herself for indecency

Firozabad News: अभद्रता करने पर महिला ने फंदे पर लटक दी थी जान

Tue, 21 May 2024 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 May 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself for indecency
-गांव के युवक ने हड़प लिए थे जेवर, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। गांव के एक युवक ने महिला से दोस्ती कर उससे जेवर हड़प लिए। महिला द्वारा जेवर मांगने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मामला थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मोती का है। नगला मोती निवासी महिला सुस्मिता ने घर में साड़ी से फंदा बना लटककर जान दे दी थी। पति ने गांव के ही राजेंद्र सिंह और विवेक कुमार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पति सतेंद्र कुमार का कहना है कि उसकी शादी ढाई वर्ष पूर्व सुस्मिता के साथ हुई थी। गांव के ही राजेंद्र और विवेक का उसके घर आना जाना था। इसी दौरान विवेक ने उसकी पत्नी से दोस्ती कर ली। विवेक ने 5 फरवरी को छोटे भाई की शादी का बहाना बनाकर उसकी पत्नी से जेवर ले लिए।
विज्ञापन

शादी के बाद जेवर मांगे तो आनाकानी करने लगा। पत्नी के बताने पर उसने भी जेवर मांगे। 20 अप्रैल को सतेंद्र खेत में गेहूं काटने गया था तो पिता बकरी चराने गए थे। मां कहीं गई थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर आए और पत्नी के साथ गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया। जिससे झुब्ध होकर पत्नी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी मुकदमा नहीं लिखाया। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी एका शिवभान राजावत ने बताया शक के आधार पर आरोप लगाया गया है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चुनाव का बहाना बनाकर गुमराह करती रही थाना पुलिस
पत्नी की आत्महत्या के बाद पति का थाना पुलिस पर संगीन आरोप है। नगला मोती निवासी सतेंद्र कुमार का कहना है कि थाना पुलिस के काफी चक्कर मुकदमा दर्ज करने के लिए काटे। लेकिन पुलिस पहले चुनाव के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही। चुनाव के बाद उससे फिर बहानेबाजी की। 14 मई को मुकदमा दर्ज करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed