फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman filed dowry harassment case against six in -laws

फिरोजाबाद: महिला ने छह ससुरालीजन पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Sun, 12 Feb 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Feb 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Woman filed dowry harassment case against six in -laws
महिला ने छह ससुरालीजन पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन

मक्खनपुर। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव दिखतौली निवासी महिला ने छह ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।

गांव दिखतौली निवासी संध्या का विवाह पांच मई 2021 को उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशनगर निवासी ब्रजेश के साथ हुआ था। संध्या का कहना है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करना शुरु कर दिया। मांग पूरी न होने पर आए दिन पिटाई की जाती थी। इसकी जानकारी उसने पिता को दी। पिता उसको ससुराल से घर ले आए। वह पिता के पास रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी तभी पति ने दूसरी शादी कर ली। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़िता ने पति ब्रजेश, ससुर भूरी सिंह, सास मीरा, ननद रसना, पिंकी और देवर आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed