फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman filed a case accusing the young man of cheating

महिला ने युवक पर लगाया धोखा देने का आरोप लगाकर कराया मामला दर्ज

Thu, 24 Jun 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Woman filed a case accusing the young man of cheating
जसराना (फिरोजाबाद)। पत्नी को छोड़कर विधवा महिला के साथ चार वर्ष से रह रहे युवक ने दूसरी शादी करने की तैैयारी की तो विधवा महिला ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया। महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना जसराना गांव कादीपुर निवासी युवक कुलदीप पहली पत्नी से अलग होने के बाद गांव की ही एक विधवा महिला के साथ चार वर्ष से एटा में रह रहा था। इस दौरान परिजनों ने कुलदीप का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। बुधवार को मंडप की दावत चल रही थी। जानकारी होने पर गांव पहुंची विधवा महिला ने शादी का विरोध किया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कुलदीप एवं उसके परिजन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुलदीप के भाई संदीप, बिचौलिया सतेंद्र, फूफा रतन सिंह, बहनोई मुन्नेश को पकड़ लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। महिला की तहरीर पर कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में कोतवाल बीडी पांडेय ने कहा विधवा महिला के साथ पति के रुप में रहने के बाद भी शादी करने की तैैयारी करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed