फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman falls from moving bike, dies after tractor runs over her

Firozabad News: चलती बाइक से गिरी महिला पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत

Tue, 09 Dec 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from moving bike, dies after tractor runs over her
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। बटेश्वर धाम दर्शन कर लौट रहे मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक गिर गई। जिस पर पीछे आ रहा ट्रैक्टर चढ़ गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आगरा में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद की इंद्रा कॉलोनी निवासी रश्मि जैन (38) अपने बेटे के साथ बाइक से बटेश्वर में भागवान भोलेनाथ के दर्शन करने गई थी। सोमवार दोपहर मां-बेटे बाइक से दर्शन कर वापस फिरोजाबाद लौट रहे थे। बाइक सवार मां-बेटे जब शिकोहाबाद के स्टेशन रोड स्थित पालीवाल चौराहे के पास पहुंचे। तभी अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला बाइक से गिर पड़ी। पीछे आ रहा ट्रैक्टर महिला के पैरों पर चढ़ गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज से आगरा भेज दिया गया। यहां महिला की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर संतजनू बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed