{"_id":"6af75d19f61028aa2000c456","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-190646-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 14 Nov 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र के गांव कैलई में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला धुन निवासी सपना (21) की शादी 27 नवंबर 2023 को एका थाना क्षेत्र के गांव कैलई निवासी सतीश के साथ हुई थी। मृतका चार बहनों में सबसे बड़ी थी। मृतका के छोटे भाई सौरभ ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने 7 नवंबर को ही एक बाइक भी दी थी, इसके बावजूद 11 नवंबर को सपना के साथ मारपीट की गई और 12 नवंबर को फोन पर उसकी मौत की सूचना दी गई।
दूसरी ओर, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही सपना की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे इलाज के लिए एटा से आगरा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत बीमारी के चलते होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।