फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Lekhrajpur

Firozabad News: लेखराजपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 23 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Lekhrajpur
राधा फाइल फोटो। परिजन स्रोत
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के लेखराजपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायका पक्ष ने पति व ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि ससुरालीजन फरार हो गए है। महिला की मौत की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना मटसेना के लेखराजपुर निवासी राधा (22) पत्नी प्रेमकुमार यादव की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मृतका राधा के मायका थाना मक्खनपुर के जाफराबाद निवासी पिता रतन सिंह के साथ अन्य परिजन भी गांव में पहुंच गए। पिता रतन सिंह अपने परिवारीजन के साथ बेटी राधा के घर पहुंचे देखा तो वह हीटर के समीप मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके पैरों में जलने के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मृतका के पिता रतन सिंह ने बताया ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर राधा को प्रताड़ित करते थे। 15 दिन पूर्व थाने में राजीनामा भी हुआ था। इसके बाद बेटी की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

इधर थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला की खाना बनाते समय करंट लगने से मौत हुई है। मायका पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुरूप आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed