फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies of illness, in-laws accused of negligence

Firozabad News: बीमारी से महिला की मौत, ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 15 Jan 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of illness, in-laws accused of negligence
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतका के जीजा ने पुलिस को सूचना देकर ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मोहल्ला अब्बास नगर निवासी नगमा (36) की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब थी। उसका टूंडला स्थित एफएच मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, महिला की मौत होते ही उसके सादाबाद निवासी जीजा हनीफ ने ससुरालियों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका के जीजा की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed