फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies of electrocution in Firozabad

Firozabad: करंट लगने से विवाहिता की मौत, इलेक्ट्रिक रॉड से गरम हो रहा था पानी, अचानक उसके सपंर्क में आ गई

Sun, 23 Apr 2023 03:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 03:58 PM IST
सार

फिरोजाबाद में करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। घर में इलेक्ट्रिक रॉड से बाल्टी में पानी गरम हो रहा था। अचानक वह उसके सपंर्क में आ गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Woman dies of electrocution in Firozabad
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की सुबह करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा गांव की है। गांव निवासी बलराम की शादी दो वर्ष पहले सोनी के साथ हुई थी। उनकी एक तीन माह की बच्ची है। रविवार की सुबह सोनी कपड़ें धुलने के लिए पानी गरम कर रही थी। उसने इलेक्ट्रिक रॉड बाल्टी में डाली थी। करंट से पानी गरम हो रहा था। 

विज्ञापन

करंट लगने से वह वहीं गिर गई

इसी बीच सोनी अचानक बाल्टी के संपर्क में आ गई। करंट लगने से वह वहीं गिर गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते या उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक कुछ ही देर में सोनी ने दम तोड़ दिया। घर के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed