फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies in suspicious condition, accused of dowry death

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition, accused of dowry death
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुरा निवासी एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव गंगलई निवासी हरविलास ने चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रेनू का विवाह लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुरा निवासी सुरेेंद्र के साथ किया था। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि शादी के बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर रेनू की हत्या कर दी। शव को घर के अंदर छोड़कर फरार हो गए। महिला की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार जेएन अस्थाना का कहना है कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार आरोपी ससुरालीजनों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
फिरोजाबाद। पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए श्रीभगवान पुत्र भीकम सिंह निवासी नगला खजुरिया थाना जसराना की मौत हो गई। श्रीभगवान 21 मई को मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। जिनको पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed