{"_id":"6702f4591049d7ab4508f524","slug":"woman-dies-in-road-accident-runs-away-leaving-dead-body-in-hospital-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-134813-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे
Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्राइवेट ट्रामा सेंटर में रविवार को कुछ लोग महिला को लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी पर उसे अस्पताल लाने वाले फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरे चेक करने के साथ महिला के शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया। थाना प्रभारी उत्तर ने बताया कि महिला की मौत दबरई के आसपास सड़क हादसे में हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास के साथ अस्पताल लाने वाले मददगारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, ठेकेदार पुत्र की मौत
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का काम देखकर बाइक से गांव लौट रहे गलीचा ठेकेदार पुत्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव नगला पांडेय निवासी अजय (27) पिता के साथ गलीचे की ठेकेदारी का काम करता था। वह नगला बीच में नया मकान बनवा रहा था। शनिवार देर शाम मकान का काम देखकर गांव लौट रहा था। तभी रामसिंह महाविद्यालय के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। मृतक तीन भाई और बहनों में सबसे बड़ा था। पिछले वर्ष उसकी शादी हुई थी। थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने भेज दिए थे। चालक की तलाश कराई जा रही है।