फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman dies in certain circumstances

एका के नगला मुरली में महिला की संदिग्ध मौत

Mon, 21 Oct 2019 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
woman dies in certain circumstances
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र के नगला मुरली में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने जहर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना एका नगला मुरली निवासी अनीता (37) पत्नी योगेंद्र यादव उर्फ ओमेंद्र यादव की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पिता जिला कासगंज के हरनामपुर निवासी लटूरी सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने हंगामा करते हुए महिला की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। सूचना पर एसओ एका अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। पिता लटूरी सिंह का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी अनीता से आए दिन मारपीट की जाती थी। कई बार समझाने के बाद भी नहीं मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है उसकी बेटी की तो ससुरालीजनों ने जहर देकर हत्या की है। एसओ एका अनिल कुमार ने कहा कि नगला मुरली में एक महिला की मौत हो गई है। मायका पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed